abimukteshwarnand_maharaj1
Loading ...
Image Slide 1
previous arrowprevious arrow
next arrownext arrow

🛕 बाबा जागनाथ वैदिक गुरुकुलम् 🏕️

🧘‍♀️ जगद्गुरु आदि शंकराचार्य बाबा जागनाथ वैदिक गुरुकुलम् 🧘‍♀️

📚 वैदिक शिक्षा और संस्कारों का केंद्र 🏕️

“संस्कृति से सभ्यता, और वेदों से जीवन का ज्ञान” यही मूल भावना है जगद्गुरु आदि शंकराचार्य बाबा जागनाथ वैदिक गुरुकुलम् की, यह पवित्र संस्थान वैदिक शिक्षा, भारतीय संस्कृति, और आध्यात्मिक मूल्यों के पुनरुत्थान के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जगद्गुरु आदि शंकराचार्य बाबा जागनाथ वैदिक गुरुकुलम् देवपहाड़ी मठ जहाँ शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबें नहीं बल्कि संस्कार, धर्म और सेवा एवं 200 साल पुरानी परंपरा और आधुनिक शिक्षा का संगम भी है। गुरुकुल में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वेद, उपनिषद्, गीता, संस्कृत, ज्योतिष, योग, आयुर्वेद और दर्शनशास्त्र का गहन अध्ययन कराया जाता है। गुरुकुल का वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक, अनुशासित और प्रेरणादायक है, जहाँ विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान दिया जाता है, बल्कि संस्कार, चरित्र और आत्मबल का भी विकास किया जाता है। यहाँ के आचार्य और संतजन विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा की भावना से शिक्षा प्रदान करते हैं। गुरुकुल में दैनिक हवन, ध्यान, भजन-कीर्तन, वेदपाठ एवं योगाभ्यास जैसी दिनचर्याएँ विद्यार्थियों के जीवन में शुद्धता और अनुशासन का संचार करती हैं।

July 2021Aashram Established
Jan 2023वैदिक और आधुनिक शिक्षा
Jan 2024समाज सेवा और योगदान
Jan 2025दान-सेवा सहयोग विवरण

पूज्य श्री स्वामी गौरवानन्द जी महाराज

🛕 बाबा जागनाथ वैदिक गुरुकुलम् की विशेषताएँ 🪔

🧘‍♀️जगद्गुरु आदि शंकराचार्य बाबा जागनाथ वैदिक गुरुकुलम् की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है, संस्कार और सेवा के माध्यम से चरित्रवान, आत्मनिर्भर और संस्कृतिमय भारत का निर्माण, इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु गुरुकुलम् में शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है,बल्कि आध्यात्मिक, नैतिक, सामाजिक और जीवनोपयोगी मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है, गुरुकुलम् का लक्ष्य समस्त मानवता में यह भावना जगाना है कि “संपूर्ण विश्व एक परिवार है।” यह प्रेम, करुणा, एकता और विश्वशांति के मूल सिद्धांतों पर आधारित है।इसकी मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं:

  • शिक्षा प्रणाली 📚

    गुरुकुलम् में विद्यार्थियों को वेद, उपनिषद, गीता, पुराण और संस्कृत व्याकरण की शिक्षा दी जाती है। साथ ही आधुनिक विषयों जैसे गणित, विज्ञान, इतिहास, और कंप्यूटर का भी अध्ययन कराया जाता है।

  • संस्कार और अध्यात्म 🪔

    यहाँ विद्यार्थियों को संस्कारों, सदाचार, सेवा भावना और गुरु भक्ति का प्रशिक्षण दिया जाता है। नियमित रूप से यज्ञ, संस्कार समारोह, संगीतमय प्रवचन और सत्संग आयोजित किए जाते हैं।

  • सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 🎶

    त्योहारों, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता। भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से आत्मबल का विकास।

  • समाज से सहयोग का आग्रह 🤝💰

    गुरुकुलम् के इस महान कार्य में समाज के सभी वर्गों से सहयोग अपेक्षित है। आपका दान, सहयोग या समय किसी असहाय बालक के जीवन को नया प्रकाश दे सकता है। “सेवा का एक अंश भी परमात्मा की आराधना के समान है।”

💵 दान करें बैंक विवरण

INDIA

💰 दान करें :- सर्व सेवा आश्रम निर्माण अन्ना दानम विद्या दानम गौ सेवा नि:शुल्क चिकित्सा वृद्धाश्रम के लिए सामान्य दान

OTHER COUNTRY

💰 दान करें :- सर्व सेवा आश्रम निर्माण अन्ना दानम विद्या दानम गौ सेवा नि:शुल्क चिकित्सा वृद्धाश्रम के लिए सामान्य दान

दान की विशेषताएँ

🌸 पारदर्शिता: आपके दान का उपयोग कैसे किया जाता है 💰

🎉 अभी दान करें ❤️

Note -:👉 “आपका छोटा-सा सहयोग, किसी बुजुर्ग के लिए पूरी दुनिया बदल सकता है।” दान करके आप भी इस पुण्य कार्य का हिस्सा बन सकते हैं और अपने जीवन में सेवा का वास्तविक आनंद पा सकते हैं।